जगनेर में भाजपा का नया दांव: देवेश उपाध्याय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में जोश......

 

जगनेर (आगरा)। राजनीति के मैदान में संगठन को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक और अहम कदम उठाया है। हाल ही में घोषित जगनेर मंडल कार्यकारिणी की सूची के अनुसार युवा चेहरा देवेश उपाध्याय को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह साफ देखने को मिला।

आपको बता दें देवेश उपाध्याय एक साधारण किसान परिवार से आते हैं और लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रहे हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनकी नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और युवाओं को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।
जश्न का माहौल
जैसे ही सोमवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जगनेर में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी। 
इस दौरान ललित उपाध्याय, पवन, अभिषेक, अनंत, छोटू, टिक्की, पिंटू और देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने देवेश उपाध्याय को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post