खेरागढ़ में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप....


खेरागढ़। खेरागढ़ कस्बे की फुलईया पोखर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। शव देखकर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सुबह लगभग 11 बजे खेरागढ़ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पोखर से शव को बाहर निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को बाहर निकालने के लिए जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल किया ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इस संबंध में खेरागढ़ थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि फुलईया पोखर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का काम किया।

उन्होंने आगे बताया कि शव बाहर आने के बाद उसकी शिनाख्त कराई जाएगी। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post