UP Board Result 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल शाम यहां देखे हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट.....

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने जारी किया आधिकारिक नोटिस, वेबसाइट और डिजिलॉकर पर मिलेगा रिजल्ट

Dehatnewstoday
आगरा। उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

परिषद द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परिणाम माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से जारी होगा। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है.


यहां देखें रिज़ल्ट
छात्र अपना रिजल्ट परिषद की आधिकारिक वेबसाइट [www.upmsp.edu.in](http://www.upmsp.edu.in)  पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर ([https://results.digilocker.gov.in/](https://results.digilocker.gov.in/)) पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण जानकारी:

* रिजल्ट डेट:23 अप्रैल 2026

* समय: शाम 4:00 बजे

* वेबसाइट: www.upmsp.edu.in](http://www.upmsp.edu.in)

* डिजिलॉकर: results.digilocker.gov.in

* स्थान: प्रयागराज मुख्यालय

Post a Comment

Previous Post Next Post