आगरा में फूटा स्मार्ट मीटर का गुस्सा, महिलाओं ने उखाड़कर दफ्तर में फेंके मीटर!..


अकोला में उग्र विरोध-प्रदर्शन, सैकड़ों महिलाएं उतरीं सड़कों पर, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

Dehatnewstoday 
आगरा। बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर अब विवाद का बड़ा मुद्दा बनते जा रहे हैं। शुक्रवार को शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर अकोला कस्बे में इसको लेकर जबरदस्त विरोध देखने को मिला।
अकोला में सैकड़ों महिलाओं ने एकजुट होकर अपने घरों में लगे स्मार्ट मीटर खुद ही उखाड़ दिए। इसके बाद महिलाएं मीटरों को सिर पर रखकर जुलूस की शक्ल में बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचीं। वहां पहुंचते ही उन्होंने मीटरों को दफ्तर परिसर में फेंक दिया और विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी।
विरोध इतना तेज था कि देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। कई लोग बोरे में भरकर स्मार्ट मीटर लेकर पहुंचे और उन्हें दफ्तर में फेंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। पूरे इलाके में हंगामे जैसी स्थिति बन गई।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है और उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बिना सही जानकारी और सहमति के मीटर लगाए जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है।
स्थिति को बिगड़ता देख सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच गयी। पुलिस ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया। हालांकि, लोगों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस घटना ने साफ संकेत दे दिया है कि स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है और यह मुद्दा आने वाले दिनों में और बड़ा रूप ले सकता है।
क्यूं हो रहा है स्मार्ट मीटर का विरोध 
 1. बिजली बिल बढ़ने की शिकायत
सबसे बड़ा मुद्दा यही है। लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल पहले से ज्यादा आ रहे हैं।
 कई उपभोक्ताओं को लगता है कि मीटर “तेज चल रहा है” या गलत रीडिंग दे रहा है।
2. प्रीपेड सिस्टम का डर
स्मार्ट मीटर में अक्सर प्रीपेड सिस्टम होता है (जैसे मोबाइल रिचार्ज)।
 मतलब पहले पैसे डालो, फिर बिजली इस्तेमाल करो।
 ग्रामीण और कम आय वाले परिवारों को डर है कि पैसे खत्म होते ही बिजली तुरंत कट जाएगी।
 3. बिना जानकारी के इंस्टॉल करना
कई जगह लोगों का आरोप है कि
उनसे सही तरीके से पूछा नहीं गया
 ना ही सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी दी गई
इससे लोगों में अविश्वास पैदा हुआ।
 4. अतिरिक्त चार्ज और शुल्क
कुछ जगह यह भी शिकायत है कि
स्मार्ट मीटर लगाने या मेंटेनेंस के नाम पर अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं
 बिल में छिपे चार्ज समझ नहीं आते
 5. टेक्निकल दिक्कतें 
 नेटवर्क की समस्या से रीडिंग सही नहीं जाती
ऐप या सिस्टम सही से काम नहीं करता
 शिकायत करने पर तुरंत समाधान नहीं मिलता


Post a Comment

Previous Post Next Post