ठीक 12 बजे होंगे प्रभु प्राकट्य
ड्रोन से हो रहीं सरयू के जल की वर्षा
अयोध्या। रविवार को सुबह से ही पूरे देश में राम जन्मोत्सव की धूम मची हुई है, राम नाम का जाप करते हुए लोगों की भीड़ मंदिरों में देखने को मिल रही है वही राम जन्मभूमि अयोध्या में आज का नजारा कुछ और ही है, क्योंकि आज प्रभु जन्मोत्सव के बाद सबके आराध्य भगवान राम का सूर्य तिलक जो होने जा रहा है।
रामनगरी में हर तरफ़ जन्मोत्सव की खुशी है। उत्सव को लेकर सुबह से ही राम मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। दोपहर में ठीक 12 बजे घंटा घड़ियाल व नगाड़े की थापो के बीच राम लला का प्राकट्य होगा। प्रभु का जन्म होते ही भगवान सूर्य रामलला के ललाट पर तिलक करेंगे। इस मौके का साक्षी बनने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। आने वाले भक्तों पर ड्रोन से सरयू के पवित्र जल की फुहारों से बारिश कराई जा रहीं है।
श्रीराम जन्मोत्सव का होगा लाइव प्रसारण
श्री राम जन्मोत्सव का लाइव प्रसारण सूचना विभाग द्वारा स्थापित फिक्स एलईडी व विभिन्न स्थानों पर एलईडी डिस्प्ले बोर्ड आदि के माध्यम से दूरदर्शन द्वारा किया गया जाएगा, जिससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालु श्रीराम जन्मोत्सव को देख सकेंगे।