• हिन्दू सनातन सभा के आवेदन पर मिली कार्यक्रम की अनुमति
• पुलिस ने दी है सशर्त अनुमती,शांतिपूर्ण होगी सभा
• बड़ी संख्या में एक जुट होंगे लोग
• क्षत्रिय समाज के साथ अन्य समाज से भी आएंगे लोग
• पुलिस प्रासन रहेगा अलर्ट, फोर्स के रहेंगे पर्याप्त इंतजाम
कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते अधिकारी
आगरा। 12 अप्रैल को एत्मादपुर के गढ़ी रामी में होने जा रहे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन को पुलिस प्रशासन ने हिन्दू सनातन सभा के आवेदन पर हरी झंडी दे दी है। मंगलवार शाम को सभा शांति पूर्ण होने की सशर्त पर अनुमति दी गयी है।
12 अप्रैल राणा सांगा जयन्ती पर होने जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर आगरा में क्षत्रिय संगठनों के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपना डेरा डाल दिया है, साथ ही सभा में अधिक भीड़ एकजुट करने को भी जनसंपर्क किया जा रहा है जिस के लिए जगह-जगह सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित होंगे। सिर्फ क्षत्रिय ही नहीं अन्य समाज के लोग और संगठन भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
अब पढिए क्या है पूरा मामला-
21 मार्च को सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था।
इसके बाद इस बयान को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन किये गये। और फिर 26 मार्च को आक्रोशित करणी सेना ने सांसद के आवास पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी , जिस में कई लोग घायल हो गये। जिसके बाद करणी सेना ने 12 अप्रैल को राणा सांगा जयंती पर आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित करने का ऐलान किया था।
पुलिस-प्रशासन अलर्ट-
कार्यक्रम को लेकर शांतिपूर्ण सभा करने की अनुमती तो दे दी है, लेकिन कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रासन भी अलर्ट है, मंगलवार को पुलिस के अधिकारियों ने सभा स्थाल का निरीक्षण कर कार्यक्रम का जायजा लिया। साथ ही पुलिस द्वारा जिलेभर में सभा में भाग लेने वाले लोगों को नोटिस भी दिये जा रहे हैं, साथ ही सभा स्थल पर भी पुलिस फोर्स के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे।