सफाई के अभाव में लगे हैं गंदगी के ढेर.....


आगरा। क्या शहर और क्या गाँव जहां देखो वही गंदगी का ढेर,  गंदगी और समस्या ये कभी जिम्मेदारों को नहीं दिखती,  इनसे जुझता है तो बस आम नागरिक। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार लोहामंडी क्षेत्र की मोती कुंज कॉलोनी अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है । यहां जनसमस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। गर्मी के इस सीजन में लोगों को गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का डर अलग से सता रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को मानो इस से कोई लेना- देना ही नहीं है।

मोती कुंज कॉलोनी में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। नालियां कीचड से लबालब हैं। नियमित सफाई न होने से कॉलोनी के बाशिन्दे संक्रामक बीमारियों के ढेर पर बैठे हैं। क्षेत्रीय लोगों की माने तो अनेकों बार सफाई सुपरवाइजर से कहा गया लेकिन वह कम स्टाफ का बहाना बनाकर टाल देता है। मोतीकुंज के अधिकांश नाले.नालियों की सफाई समय से नहीं होने के कारण आलम यह है कि नालियां पन्नी.प्लास्टिक से चौक पडी हैं। गंदा पानी उफनकर सडकों पर बहता रहता है। ऐसे में क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post