आगरा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और 2024 लोकसभा चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी रहे फौजी बाबा उर्फ रामनाथ सिंह सिकरवार जलभराव और लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं l प्रदर्शन इतना अनोखा हैं कि इसके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातर वायरल हो रहे हैं।
पढिए क्या है अनोखा प्रदर्शन
दरअसल क्षेत्र के गांव नगला मांकरोल पर हाईवे पर लम्बे समय से जलभराव रहता हैं, जिसके कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं, सालों से हो रहे इस जलभराव पर ना तो किसी जिम्मेदार ने ध्यान दिया और ना ही इस समस्या के निवारण के लिए कोई कदम उठाया गया।
अब इसका विरोध प्रदर्शन करते हुए रामनाथ सिकरवार खुद इस गंदगी से भरे पानी में कूद पड़े, और वहीं पानी में बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में खुद अपने हाथों से गंदगी को साफ करते हुए भी देखे गए हैं।
रामनाथ सिकरवार का कहना है कि सालों से हो रहे इस जल भराव की ओर शासन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हाईवे पर पानी भरा रहता है, जिसकी वजह से आये दिन यहां हादसे होते रहते हैं जिसमें लोगों को जान माल की हानी होती रहती है। जब तक इस समस्या का समाधान नहीं हो जाता य़ह प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन में स्थानीय लोगों की भीड़ के साथ-साथ दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता भी वहां पहुँच कर विरोध दर्ज कर रहे हैं।
Tags:
Agra