दिल्ली। जब पूरा देश सो रहा था तब भारतीय सेना आतंकियों को जहन्नुम पहुँचाने का काम कर रही थी, सुबह जब लोग जगे तो उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का पता चला, जहां एक तरफ देश के लोगों में इस हमले को लेकर जोश देखने को मिला, वही सभी लोगों को ऑपरेशन सिंदूर नाम बड़ा प्रभावित कर रहा है और नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है।
पीएम मोदी ने दिया था नाम!
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस ऑपरेशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।
ऑपरेशन सिंदूर ही नाम क्यूं!
जिस तरह से पहलगाम में आतंकवादियों ने लोगों की हत्या की, नव-विवाहित महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ा उसको देखें तो इस ऑपरेशन के लिए इस से बेहतर नाम शायद हो ही नहीं सकता था। आपने भी जब ये नाम सुना होगा तो नाम से ही सब कुछ समझ में आ गया होगा।
ऑपरेशन सिंदूर” नाम उन पीड़ितों की मौत का बदला लेने के भारत के संकल्प को दिखाता है। और बताता है कि जब-जब भारतीय सुहागिनों के सिन्दूर को पोंछने के लिए कोई आतंकवादी हाथ बढ़ाएगा तो उसका हाथ उखाड़ दिया जायेगा।
पहलगाम में जिन सुहागिनों का सिंदूर उजाड़ा गया ये उनके प्रति ऋद्धांजलि के साथ शहीदों के सम्मान और न्याय की रक्षा का भी प्रतीक है।
रक्षा विशेषज्ञों की माने तो आपरेशन का ये नाम हमले के भावनात्मक पक्ष को जाहिर करता है और पहलगाम हमले के जिम्मेदार लोगों से बदला लेने की भारत की प्रतिबद्धता को बताने के लिए चुना गया हो सकता है।
Tags:
delhi