आगरा। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड रमेश मिश्रा का पंचम स्मृति दिवस मंगलवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में मनाया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा रमेश मिश्रा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गयी। इप्टा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव दिलीप रघुवंशी ने कामरेड मिश्रा का परिचय पढ़ा। नीरज मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में गोष्ठी का विषय था "दुनिया को चाहिए अमन तो जंग किसे चाहिए: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बदलाव"। मुख्य वक्ता विनीत तिवारी ने दुनिया भर में चल रहे युद्धों को खतरनाक बताया उन्होंने कहा “दुनिया को चाहिए अमन तो जंग किसे चाहिए” इस संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव की आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए कॉमरेड एन एस श्रीवास्तव ने कहा हम मूल रूप से शांतिप्रिय देश हैं और हम शांति और सद्भाव के मानने वाले हैं।
इस दौरान राज्य पार्षद के सदस्य ओम प्रकाश प्रधान ,जिला मंत्री कॉमरेड पूरन सिंह, डॉ. जे एन टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
तो वही सूर्यदेव और मुक्ति किंकर ने संगीत निर्देशन में नाट्य पितामह राजेंद्र रघुवंशी रचित गीत "लाल किरण धरती पर उतरी, अब वह पूर्ण प्रकाश है "एवं कवि गोपाल दास नीरज का गीत "इसीलिए तो नगर नगर बदनाम हो गए मेरे आंसू"
तथा का. रमेश मिश्रा के जीवन पर आधारित एक अन्य गीत प्रस्तुत करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ढोलक पर संगत संजय कुमार ने की।
कार्यक्रम संचालन दिलीप रघुवंशी ने किया और धर्म जीत अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सरला जैन,डॉ. पी एस कुशवाह, मोहन सिंह, भारत सिंह, रामनाथ शर्मा, प्रियंका मिश्र, एस के खोसला, बृजेश वाष्णेय, ताराचंद, हरी बाबू, दिनेश पालीवाल, प्रेम कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Tags:
Agra