जगनेर। ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी (मानवता) फाउंडेशन द्वारा कस्बे में आवारा पशुओं के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधने का अभियान चलाया गया। जिसमें गाय के साथ साथ अन्य आवारा पशुओं को रिफ्लेक्टिव बेल्ट बांधी।
सड़क पर घूमती गायों कुत्तों को बेल्ट बांधे गए जो रात को वाहन की लाइट से चमकते है जिससे उनसे होने वाले हादसों में कमी आए और गायों व कुत्तों को चोटिल होने से बचाया जा सके। संस्था के सदस्यों ने रात को बेल्ट बांधे । इस दौरान संस्था के संस्थापक /अध्यक्ष एस के द्विवेदी, महासचिव देवेश उपाध्याय, सचिव सचिन शर्मा व प्रवक्ता रामप्रकाश, एडवोकेट रामभरत उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी आकाश शर्मा मौजूद रहे।
संस्था का विस्तार करते हुए जयपुर निवासी रिद्धिमा शर्मा को महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष व डोली शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, अनुराग अग्रहरि को जिला अध्यक्ष फतेहपुर और विकाश ओझा को जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद बनाया गया।