कृषि कर्मियों ने किया डिजिटल क्रॉप सर्वे का बहिष्कार, सौंपा ज्ञापन


आगरा। प्रदेश में 16 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का कृषि प्राविधिक सहायक एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक बहिष्कार  कर रहे हैं। जिसके चलते 
गुरुवार को अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले आगरा इकाई के समस्त कृषि प्राविधिक सहायक एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक  एकत्रित होकर पंचकुइया स्थित कृषि भवन पहुँचे जहां कृषि कर्मियों ने संयुक्त निदेशक कृषि आगरा मंडल एवं उप निर्देशक कृषि आगरा को ज्ञापन देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया और  डिजिटल क्रॉप सर्वे से मुक्त रखने की मांग की। 
ज्ञापन के बाद कृषि कर्मियों से जब वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि  खसरा पड़ताल जब डिजिटल नही थी तब यह कार्य राजस्व विभाग के लेखपालों के द्वारा किया जाता था लेकिन पिछले 2 साल से  खसरा पड़ताल कार्य डिजिटल हो गया जिसे  डिजिटल क्रॉप सर्वे कहा गया ।
इस डिजिटल क्रॉप सर्वे को राजस्व विभाग के लेखपालों द्वारा किया गया एवं जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों  एवं पंचायती राज के पंचायत सहायकों को भी लगाया गया  लेकिन अभी पिछले माह 30 जुलाई 2025 को मुख्य सचिव उत्तरप्रदेश के पत्रांक 48 में जारी आदेशो में कहा गया है कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से लेखपालों को मुक्त रखते हुए प्राइवेट सर्वेयरों से सर्वे कराया जाए लेकिन इसके बाबजूद कृषि विभाग के कर्मचारियों से यह कार्य कराया जा रहा है जिसके विरोध में 5 अगस्त 2025 को  अधीनस्थ कृषि सेवा संघ उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राकेश यादव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे के बहिष्कार का निर्णय लिया और एक पत्र जारी किया जिसके बाद अब सभी जनपद इकाइयां अपने अपने जिलों में उप निदेशक कृषि को डिजिटल क्रॉप सर्वे के बहिष्कार का ज्ञापन सौंप कर अपनी बात रख रहे है । 
इसी को लेकर आगरा जिले के सभी कृषि कर्मियों ने य़ह ज्ञापन सौंपा है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post