एक रोटी गाय के लिए, खाना फेंको मत हमें दो" मुहिम शुरू...


जगनेर|  भवनपुरा रोड स्थित बगीची पर ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन  द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी।जिसमें गौशालाओं के भ्रमण कर निरीक्षण आवारा पशुओं के लिए रिफ्लेक्टिव बेल्ट और पौधारोपण को गति देने पर चर्चा हुई। 
"एक रोटी गाय के लिए"
"खाना फेंको मत हमें दो"
जैसी मुहिम शुरू करने के प्रस्ताव पास हुए।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी चर्चा हुई जिसमें चंद्र कुमार गौतम आगरा मंडल महासचिव, एडवोकेट अखिलेश कुमार  विधानसभा अध्यक्ष खेरागढ़, सोनू चौहान उपाध्यक्ष  बनाये गये तो वही गोविंद शर्मा जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद ,रामकुमार उपाध्यक्ष फिरोजाबाद बनाए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामप्रकाश फौजी ने की। बैठक में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष सोनू कुमार द्विवेदी (सोनू दुबे), उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा,महासचिव देवेश उपाध्याय ,सह संस्थापक सचिन शर्मा ,कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय, कार्यालय प्रभारी आकाश शर्मा, जिला  कार्यकारिणी सदस्य सोमेश बघेल, प्रबंधक प्रमोद त्यागी ,जतिन उपाध्याय दीक्षांत शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 


गायों की सेवा कर मनाया जन्मदिन 
बुधवार को ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के सह संस्थापक सचिन शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर संस्था के सदस्यों द्वारा जगनेर स्थित कान्हा गौशाला में गायों के लिए 1 ट्रॉली हरा चारा पहुंचाया गया। 
वही संस्था के सभी सदस्यों ने अपना अपना जन्मदिन इसी तरह सादगी से और गौ माताओं के बीच मनाने का संकल्प लिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post