जगनेर। सोमवार को जगनेर स्थित परशुराम कॉलोनी में
ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की बैठक हुई।
जिसमें संस्था के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में कई सदस्यों ने भाग लिया साथ ही नए सदस्यों को सदस्यता भी दिलाई गयी। इसी दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया गया। बैठक में कुछ लोगों को नियुक्ति पत्र देते हुए उनकी जिम्मेदारियां भी बांटी गई। जिलाध्यक्ष आगरा अमित दीक्षित,
जिला सचिव सोमेश बघेल, रविन्द्र कुशवाह जिला उपाध्यक्ष, मिथुन मंगल महानगर अध्यक्ष, नीरज कुमार महानगर उपाध्यक्ष, रवि शर्मा जिला उपाध्यक्ष, मनोज पटेल जिला उपाध्यक्ष बनाये गये।
बैठक में संस्था के संस्थापक सोनू कुमार द्विवेदी (सोनू दुबे), सह संस्थापक सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित उपाध्याय, राष्ट्रीय सचिव देवेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी अजय मोदी, प्रभारी कार्यालय आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे ।