असामयिक निधन से जगनेर क्षेत्र में शोक की लहर.....

जगनेर। जगनेर कस्बा से एक बेहद दुःखद समाचार सामने आया है। क्षेत्र के निवासी एवं सभी के प्रिय आकाश परमार गांव वरिगवा के असामयिक निधन से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग शोक व्यक्त करने उनके आवास पर पहुँचे।
आकाश परमार अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक व्यवहार के लिए जाने जाते थे। वह न सिर्फ अपने परिवार बल्कि मित्रों और क्षेत्रवासियों के लिए भी हमेशा मददगार रहे। उनके जाने से क्षेत्र ने एक नेकदिल और जिंदादिल इंसान को खो दिया है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं परिचितों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
पूरा क्षेत्र इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post