UGC के खिलाफ बीजेपी नेता ने पीएम को लिखा खून से पत्र......

 

आगरा । विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा प्रस्तावित ड्राफ्ट एक्ट-2026 के खिलाफ आगरा जिले में भी विरोध की लहर फैल गई है। छात्रों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने मिलकर केंद्र सरकार के इस नए ड्राफ्ट के खिलाफ आवाज़ उठानी शुरू कर दी है। सबसे अधिक चर्चा का विषय तब बना जब भाजपा नेता और नगर निगम के पूर्व उपसभापति जगदीश पचौरी ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा गया एक पत्र भेजा। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि यह ड्राफ्ट शिक्षा क्षेत्र के लिए नुकसानदेह है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।  

आपको बता दें देशभर में इस एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन और विरोध की गतिविधियाँ जारी हैं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह ड्राफ्ट कई प्रमुख वर्गों के लिए अनिश्चितता और असुरक्षा पैदा कर सकता है, इसलिए सरकार को  इसका पुनर्विचार करना चाहिए।  




Post a Comment

Previous Post Next Post