WhatsApp यूज करते हैं? तो 1 मार्च से यूज़र्स पर लागू होगा ये नियम!


आगरा। WhatsApp, telegram या आप कोई अन्य मैसेजिंग एप्स यूज करते हैं तो जल्द ही आपको एक बड़ा बदलाव दिखेगा. सिम बाइंडिंग रूल के तहत अब सिर्फ उसी डिवाइस में य़ह apps काम करेंगे जिसमें वो सिम लगा होगा। 

डिजिटल प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूज़र्स के लिए 1 मार्च 2026 से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब मैसेजिंग सेवाओं का उपयोग करने वाले यूज़र्स को अपने अकाउंट को मोबाइल नंबर या एकीकृत अकाउंट सिस्टम से बाइंड (लिंक) करना अनिवार्य होगा।

जानकारी के अनुसार इस कदम का मुख्य उद्देश्य फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाना और ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करना है। नई व्यवस्था के तहत बिना बाइंडिंग के कुछ सुविधाएं सीमित की जा सकती हैं और यूज़र्स को पहचान सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। मतलब साफ है अब आप बिना अपने असली मोबाइल SIM के इन ऐप्स को नहीं चला पाएंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सरकार ने साफ कहा है कि इस नियम में कोई छूट नहीं मिलेगी और जिस किसी ऐप ने इसे लागू नहीं किया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

क्या बदलेगा यूज़र्स के लिए

अकाउंट बाइंडिंग अनिवार्य होगी

पहचान सत्यापन पर जोर

फर्जी प्रोफाइल पर सख्ती

बिना वेरिफिकेशन फीचर्स सीमित हो सकते हैं

 सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम ऑनलाइन धोखाधड़ी, स्पैम और फर्जी पहचान के मामलों को कम करने में मदद करेगा। साथ ही यूज़र्स की डिजिटल पहचान को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post