सार- मौसम में आए बदलाव ने ठंड बढ़ाने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। क्योंकि फासले खेतों में तैय्यार खड़ी हैं अगर ऐसे में बारिश या तेज हवा चलती है तो फैसलों में नुकसान हो सकता है। फिलहाल सभी की नजर आने वाले 24 घंटों के मौसम पर टिकी हुई है।
आगरा। बुधवार को आगरा जिले के आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है। सुबह से हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने से ठंड का असर बढ़ा रहा। साथ ही इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी हैं क्योंकि फासले खेतों में लगभग तैयार खड़ी हैं ऐसे में अगर बारिश या तेज हवा चलती है तो फसलों को नुकसान पहुंचेगा।
मौसम की चाल से फसलें भी बोल जाएंगी।
बारिश और हवा ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इस समय खेतों में कई फसलें कटाई के करीब हैं। और कुछ जगह तो कटाई शुरू भी हो गयी है ऐसे में मौसम का बदला मिज़ाज किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है।
- तेज बारिश होने पर आलू और सरसों की फसल को नुकसान की आशंका
- अगर तेज हवा चली तो गेहूं की फसल गिरने का डर
खेतों में तैयार फसल के खराब होने का खतरा बढ़ा है, किसानों की माने तो मौसम अगर ज्यादा बिगड़ा तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार:
बादल छाए रहने की संभावना
हल्की बारिश के आसार
कुछ स्थानों पर ठंडी हवाएं चल सकती हैं