| फोटो: ai |
देहात न्यूज़ टुडे |आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath मंगलवार, 7 अप्रैल को आगरा दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आगरा पहुंचते ही सबसे पहले मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना होंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मथुरा-वृंदावन से वापसी के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 4:25 बजे आगरा के रायपुर रहनकला स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4:30 बजे से 5:30 बजे तक आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा योजना का भूमि पूजन और शिलान्यास करेंगे।
यह योजना आगरा के शहरी विस्तार और विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे और शाम 5:50 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सभी तैयारियां पूर्ण की जा रहीं हैं।