आगरा में 20 मई को दवा संकट! बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर, फार्मा एसोसिएशन हड़ताल में होगा शामिल....

 


Dehatnewstoday / आगरा। शहर में 20 मई को दवा कारोबार पूरी तरह ठप रह सकता है। आगरा फार्मा एसोसिएशन ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभागों से बातचीत की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। ऐसे में मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

हड़ताल के चलते 20 मई को आगरा शहर की दवा दुकानें बंद रहेंगी, जिससे मरीजों और आम लोगों को दवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक दवाएं खरीद लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो।

फिलहाल, एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं होती है, तो आगे आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post