आगरा। ग्वाल बाबा ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगरा और फिरोजाबाद के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में आगामी 27 जुलाई को प्रस्तावित 'गौ सम्मान आव्हान अभियान' के द्वितीय चरण को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण के तहत वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय महासचिव देवेश उपाध्याय के सुझावों पर भी विस्तृत चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बाड़मेर (राजस्थान) में अनिल राणा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। आगरा में लोकेंद्र कुशवाह को जिला महासचिव, राहुल गहलोत और आकाश शर्मा को संगठन महामंत्री तथा देवेंद्र शर्मा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं फिरोजाबाद में गोविंद रावत को जिला महासचिव और मथुरा में जितेंद्र उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संस्थापक एस.के. द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संस्था के सेवा कार्यों और गौ संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।