वायरल वीडियो से घिरे बाबू गप्पी, माफी मांगते हुए बोले- मेरा मकसद सिर्फ हंसाना था....


आगरा।  मशहूर कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी के एक वायरल वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिलाओं को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी और अभद्र कंटेंट दिखाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
आरोप है कि अधिक व्यूज और फॉलोअर्स हासिल करने के उद्देश्य से महिलाओं से जुड़े आपत्तिजनक संवाद और टिप्पणियों का इस्तेमाल किया गया। वीडियो में महिलाओं के शरीर को लेकर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
मामले ने तूल पकड़ने के बाद पत्रकारों द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने  बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं है, लेकिन अब इस मामले को देख कर संज्ञान लिया जायगा और अगर मामला सही हुआ तो आगरा पुलिस कमिश्नर से मिल कर शिकायत की जाएगी।
इस बीच विवाद बढ़ने पर बाबू गप्पी ने भी  सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल लोगों का मनोरंजन करना था। यदि उनकी किसी वीडियो से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए क्षमा चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि लोगों की मांग होगी तो वह संबंधित वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा देंगे।
फिलहाल इस पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post