आगरा। Agra Deaf Enable Society (ADES) द्वारा रविवार को आगरा के राजा मंडी स्थित चोखो जीमन में “Health Awareness Program” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 40 से 45 लोगों ने भाग लिया, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों से आए बधिर सदस्य भी शामिल रहे।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता Dr. Sunita Malhotra ने महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छता, हाइजीन, मासिक धर्म (Menstruation) और सर्वाइकल कैंसर जैसे विषयों पर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कैंसर केवल महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी हो सकता है, इसलिए सभी को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहना चाहिए।
विशेष अतिथि Meghna Jain ने पोषण और स्वस्थ जीवनशैली पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बाहर का तला-भुना और अस्वास्थ्यकर भोजन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक और घर का बना भोजन अपनाना जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारियाँ प्राप्त कीं और ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़े नए सदस्यों का स्वागत किया गया और सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर संस्था के सचिव अंशु गुप्ता, अध्यक्ष रश्मि कसेरा, कोषाध्यक्ष काजल कुमारी, संयुक्त सचिव जीतू, सदस्य भारती एवं बलदेव मौजूद रहे।
कार्यक्रम में Lalit Gupta द्वारा सांकेतिक भाषा (Sign Language) के माध्यम से अनुवाद कर बधिर सदस्यों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई गई।
संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।